फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट होली रंग महोत्सव के बिखरे रंग

विज्ञापन
लोहाघाट के होली रंग महोत्सव में होली गायन करते होल्यार। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। श्रीराम सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की पहल पर नगर में दो दिवसीय होली रंग महोत्सव का श्रीगणेश हो गया है। इस बार महोत्सव को सांकेतिक रूप से किया जा रहा है। क्षेत्र की टीमों को न्यौता न देकर सिर्फ रामलीला कमेटी के होल्यार ही खड़ी होली का गायन कर रहे है।
विज्ञापन

रविवार को रामलीला मैदान में कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता के निर्देशन में आयोजित महोत्सव का पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने शुभारंभ किया। होल्यारों ने ‘शिव शंकर मन में रमाये हो, शिव शंकर हो होली’ से कार्यक्रम का आगाज किया गया। होल्यारों ने ‘भलो भलो जनम लियो श्याम राधिका भलो जनम लियो मथुरा में’, ‘चढ़ गंगा आसमान विरही हरि हरि बोलो हर गंगा’, ‘भूमि भार उतारन को अवतार भये परमेश्वर’, ‘मुरली मनोहर लाल प्रभु तुम युग युग में अवतार भये...’ आदि खड़ी होली का गायन किया। महोत्सव को पूर्ण रूप से नशामुक्त रखा गया है। वहां लता वर्मा, किरन पुनेठा, सुधा खर्कवाल, कमला पुनेठा, रेनू गड़कोटी, मीनू पुनेठा, रेखा पुजारी, मीना ढेक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें