फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मौसम बदलते ही बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी

Sat, 27 Apr 2024 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। मौसम बदलने के साथ ही लोगों में बीमारी बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल में वायरल से परेशान मरीजों की संख्या अधिक रही। शनिवार को जिला अस्पताल में फिजिशियन कक्ष के बाहर मरीजों की अधिक भीड़ रही।
विज्ञापन

मुख्य फिजिशियन डॉ. अजय कुमार ने बताया कि मौसम बदलने के साथ ही वायरल बुखार के मरीज बढ़ने शुरू हो गए हैं। कभी गरम और कभी ठंडा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। लापरवाही के कारण लोगों में बुखार के साथ ही खांसी, जुकाम, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और शुगर की समस्या बढ़ रही है। मरीजों की संख्या पिछले कुछ दिनों से 100 के पार पहुंच रही है।
ऐसे में सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है, विशेषकर बच्चे और बुजुर्गों का ज्यादा ध्यान रखें। गर्मियों में रोजाना दो से तीन लीटर पानी जरूर पीएं। इसके साथ ही नींबू पानी, नारियल पानी या फिर छाछ का सेवन करें। गर्मियों में ताजा फलों का जूस सेहत के लिए फायदेमंद है। बीमारी होने पर चिकित्सक को दिखाएं। स्थानीय स्टोर से दवा न लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें