फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जंगलों से आग पहुंची घरों तक, लाखों का नुकसान

Sat, 27 Apr 2024 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
पाटी के गर्सलेख के जंगल में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
पाटी/चंपावत। पाटी विकासखंड में गहतोड़ा के हल्दू के जंगल में लगी आग मकानों तक पहुंच गई। आग से दो मकान जल गए जिससे लाखों के सामान का नुकसान हुआ है। शुक्रवार शाम चार बजे पथरकोट के जंगल की आग तीन मकानों तक पहुंच गई। एक मकान में रह रहे बुजुर्ग का दो मंजिला मकान जलकर नष्ट हो गया है।
विज्ञापन

आसपास के ग्रामीणों ने 79 वर्षीय बुजुर्ग लीलाधर का सुरक्षित निकाला। पीड़ित ने बताया कि जंगल की आग हवा के चलते दो घंटे में घरों तक पहुंच गई। उनका कहना है कि आग से 10 लाख की क्षति हुई है। रजिस्ट्रार कानूनगो पाटी मनोज गहतोड़ी ने बताया कि पत्थरकोट में आगजनी से प्रभावित को पड़ोस के मकान में शिफ्ट कर दिया गया है। मौके पर पटवारी और तहसीलदार ने पहुंचकर क्षति का आकलन किया।
प्रभावित बुजुर्ग को पांच हजार की प्रारंभिक राशि दी। वहीं पाटी के तल्ली लड़ी में गोविंद सिंह के मकान में आग लग गई। आग से मकान में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। 10 घास के लुट्टे भी जल गए। गनीमत रही घटना के वक्त परिवार के लोग खेतीखान गए हुए थे। इधर शनिवार शाम गर्सलेख के जंगल में शरारती तत्वों ने आग लगी थी। आग धीरे-धीरे जंगल में फैलने लगी। इससे पूरे क्षेत्र में धुआं-धुआं फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें