फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: ठंड बढ़ने से दमा के मरीजों की संख्या भी बढ़ी

Tue, 21 Oct 2025 09:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नगर में ठंड बढ़ने के साथ ही दमा के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल में हर रोज करीब 20 मरीज दमा की समस्या के आ रहे हैं।
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. दीपक रावत ने बताया कि ठंड बढ़ने के कारण दमा के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। इसमें करीब 15 मरीज बुजुर्ग हैं और पांच बच्चे शामिल हैं। दमा के मरीजों को ठंड से बचना चाहिए। ऐसे मरीजों को धूप निकलने के बाद ही बाहर घूमना फिरना चाहिए। ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त कपड़े पहनने चाहिए। दूध, पनीर, दही से परहेज करना चाहिए। बताया कि खट्टे फल जैसे संतरा, नींबू, कीनू और पालक, पत्ता गोभी, मेथी फेफड़ों की कोशिकाओं की सूजन को कम करते हैं। इसके अलावा बादाम, अखरोट आदि का भी सेवन किया जा सकता है। परेशानी होने पर चिकित्सक की सलाह के बाद ही दवा लेनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन

चंपावत अस्पताल में पसरा सन्नाटा
दीपावली पर्व के चलते जिला अस्पताल में सन्नाटा पसरा रहा। मंगलवार को अस्पताल में फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, सर्जन मरीजों के आने का इंतजार करते रहे। सुबह आठ से दो बजे से अधिकांश चिकित्सक खाली बैठे रहे। फिजिशियन डॉ. दीपक रावत ने बताया कि दीपावली के चलते ग्रामीण क्षेत्रों से मरीज इलाज के लिए कम आए। जिन मरीजों का इलाज किया गया उसमें अधिकांश नगरीय क्षेत्र के थे। मंगलवार को अस्पताल में ओपीडी 50 से अधिक हुई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें