चंपावत नगर में दुकान से मिठाई खरीदते लोग। संवाद
चंपावत। नगर में दीपावली पर लोगों ने मिठाई और पटाखों की जमकर खरीदारी की। मंगलवार को सुबह से ही मिठाई और पटाखों की दुकान में लोगों की भीड़ रही। लक्ष्मी पूजन के लिए लोगों ने गन्ने खरीदे। जिले में करीब एक करोड़ से अधिक की पटाखों की बिक्री का अनुमान है। व्यापार संघ महासचिव हरीश सक्टा ने बताया कि मंगलवार को करीब पांच करोड़ का कुल कारोबार हुआ। चार दिनों में चंपावत नगर करीब 13 करोड़ का कारोबार हुआ है जबकि धनतेरस पर जिले में 13 करोड़ का कारोबार हुआ था। संवाद