फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतों के रिक्त पदों में उप चुनाव की अधिसूचना जारी

Wed, 30 Nov 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
 त्रिस्तरीय पंचायतों में विभिन्न कारणों से रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य के पदों पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम डा.अहमद इकबाल ने अधिसूचना और समय सारणी जारी करने के साथ संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में पांच से 18 दिसंबर तक आदर्श आचरण संहित प्रभावी कर दी है।
विज्ञापन


जिला पंचायतराज अधिकारी सुरेश बैनी ने बताया  कि बाराकोट विकासखंड में गल्लागांव, पाटी में विरोली, वारसौ तथा कनवाड़,  लोहाघाट में कोट और मंगोली तथा चंपावत में पोथ, मनिहारगोठ, डांडामल्ला, कफल्टामल्ला और गैड़ाख्याली के रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य पद पर चुनाव होना  है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि नाम निर्देशन पत्र पांच और छह दिसंबर को जमा किए जा सकेंगे, नाम निर्देशन पत्रों की जांच सात दिसंबर को,  नाम वापसी आठ दिसंबर को की जा सकेगी तथा निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन नौ दिसंबर को होने के साथ मतदान 16 दिसंबर और मतगणना 18 दिसंबर को की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें