फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता को रवाना हुई टीम

Sat, 23 Jan 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
केरल के कोझीकोड में 29 जनवरी से 2 फरवरी तक होने वाली राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए शिक्षा विभाग की टीम रवाना हो गई है। टीम मैनेजर व्यायाम शिक्षक मुकेश वर्मा और नरेंद्र अधिकारी के नेतृत्व में इस टीम ने शनिवार को देहरादून कूच किया। टीम को रविवार को दून पहुंचना है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता की लंबी कूद में राकेश कुमार, 100 व 400 मीटर रेस में गोपाल महर, शकुंतला, चंद्रकला, बबीता महर, चक्का फेंक में प्रेमा महर और ऊंची कूद में कमल सामंत हिस्सा लेंगे। ये टीम देहरादून से राज्य की टीम के साथ कोझीकोड पहुंचेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें