फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़के भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन

Fri, 22 Jan 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
मान्यता के बगैर पॉलीटेक्निकों को संचालित करने से भाजपाई भड़क गए हैं। जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। कहा कि प्रदेश सरकार मान्यता के बगैर सूबे में 34 राजकीय पॉलीटेक्निक चला रही है। इसमें चंपावत जिले के भी दो पॉलीटेक्निक हैं, इससे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
विज्ञापन


प्रदर्शन के बाद एसडीएम बीएस फोनिया को ज्ञापन दिया। इसके अलावा पार्टी ने 2011 में उच्चीकृत सात (रीठाखाल, गैडाखाली, मंच, दुबचौड़, कालाकोट, नेत्र सलान और नरसिंहडांडा) माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के पदों को अब तक सृजित नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। साथ ही जल्द पद सृजन नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। विरोध-प्रदर्शन करने वालों में पूर्व मंत्री बीना महराना, शिवराज कठायत, प्रकाश तिवारी, मोहन अधिकारी, हरीश पांडेय, मोहित पाठक, कैलाश सिंह, गिरीश वर्मा, प्रदीप भट्ट, नीरज खर्कवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें