फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य मंदिर में तीन बैरियर पार कर हुए मां के दीदार

Fri, 06 May 2016 10:13 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
Mother Purnagiri Fair - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि मेले में गर्मी से कुछ राहत मिलते ही शुक्रवार को दिन भर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस बीच प्रशासन को मुख्य मंदिर में मां के दर्शन के लिए तीन बैरियर लगाने पड़े। करीब 35 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में शीश नवाए।
विज्ञापन


मेला मजिस्ट्रेट नरेश दुर्गापाल ने बताया कि शुक्रवार को मुख्य मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को तीन बैरियर लगाकर रोकना पड़ा। इस बीच काली मंदिर स्थित अस्थायी अस्पताल में दिक्कत की बात कही गई। बताया गया कि कम जगह होने  से इलाज में दिक्कत आ रही है। एसडीएम ने बताया कि शीघ्र ही इस अस्पताल को दुन्यास या अन्य क्षेत्र पर खोला जाएगा। दूसरी ओर मां के डोले के साथ पैदल दर्शन को जाते श्रद्धालुओं के जयकारों से धाम क्षेत्र के साथ ही टनकपुर, बनबसा के पड़ाव क्षेत्र भी भक्तिमय है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें