फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की जांच

Fri, 06 May 2016 10:13 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रशासन के निर्देश पर जिला खाद्य अधिकारी ने मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र और पड़ाव क्षेत्र में जगह-जगह दुकानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की। इससे व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। इस बीच ठूलीगाड़ में चल रहे भंडारों का भी जायजा लिया। टीम ने भंडारे के लिए खाना बनाने के स्थल पर साफ सफाई रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिला खाद्य अधिकारी योगिता तिवारी ने मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में सर्वप्रथम ठूलीगाड़ में चल रहे भंडारे, दुकानों में खाद्य पदार्थों का जायजा लिया। इस बीच सफाई बेहतर न होने पर जिला पंचायत को सफाई के निर्देश दिए। सुझाव दिया कि भंडारा क्षेत्र में गंदा जमा न होने पाए इसके लिए अस्थाई ड्रेनेज बनाने और कूड़ा हटाया जाए। इस बीच भैरव मंदिर क्षेत्र में कुछ दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल उठाए। इसके बाद नगर के पड़ाव क्षेत्र शारदा घाट में दुकानों में खाद्य पदार्थों को ढक कर रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद खाद्य अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण में कुछ स्थानों पर अवश्य गंदगी मिली, लेकिन अधिकांश क्षेत्र में स्थिति सामान्य मिली। टीम में अनेक कर्मी शामिल थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें