फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में नकदी का संकट

Tue, 03 Jan 2017 09:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
बैंकों में नकदी का संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले के ज्यादातर बैंकों में नकदी का संकट पैदा हो गया है। कैशचेस्ट में कैश की कमी से किसी भी बैंक को कैश नहीं मिल पा रहा है। वहीं, भारतीय स्टेट बैंक के पास भी करीब 15 लाख रुपए की रकम बची है। उप प्रबंधक निर्मल भट्ट का कहना है कि मंगलवार को भी खातेदारों को पांच हजार रुपए ही दिए जा सके। जिला सहकारी बैंक सहित कई अन्य बैंक भी चार हजार रुपए दे पा रहे थे।

एकमात्र यूनियन बैंक ही 24 हजार रुपए दे पा रहा था। वहीं, दो एटीएम को छोड़कर किसी भी एटीएम से 4500 रुपए नहीं निकल पाए। इसके चलते एसबीआई के एटीएम में सुबह के वक्त लाइन भी लगी।
विज्ञापन


एसबीआई के मुख्य प्रबंधक हीरा सिंह पांगती का कहना है कि बृहस्पतिवार तक कैश न मिलने से परेशानी बढ़ सकती है। लीड बैंक प्रबंधक आनंद सिंह रावत का कहना है कि भारतीय रिजर्व बैंक के कानपुर कार्यालय से कैश के लिए फिर आग्रह किया गया है। उन्होंने दो-तीन दिन में कैश पहुंचने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन



सहकारी बैंक महज दो से चार हजार रुपए दे रहा
मंगलवार को एसबीआई द्वारा उपभोक्ताओं को 10 हजार रुपए दिए गए। शाखा प्रबंधक डमर सिंह पतियाल का कहना है कि कैश की कमी के चलते भुगतान में दिक्कतें आ रही हैं। पंजाब नेशनल बैंक से भी 10 हजार रुपए मिल रहे हैं। कैश की भारी किल्लत के चलते जिला सहकारी बैंक बमुश्किल दो हजार से चार हजार रुपए दे रहा है। अलबत्ता नैनीताल बैंक और अल्मोड़ा अर्बन बैंक ठीकठाक रकम जमा होने से अपने ग्राहकों को 24 हजार रुपए दे रहा है। वहीं, डाकबंगला रोड स्थित एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा और पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से कैश न निकलने से लोग मायूस रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें