जज्बा: नेपाल सीमा से लगे चंपावत जिले के थपलियाखेड़ा गांव पहुंचने के लिए इस नाले को पार करना होता ह?
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। चंपावत जिला बनने के बाद पहली बार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से तीन तरफ नेपाल से घिरे थपलियालखेड़ा गांव में शिविर लगाया गया। चंपावत के सिविल जज सीनियर डिविजनहेमंत राणा और टनकपुर न्यायालय के सिविल जज रजनीश मोहन नाले को पार कर गांव पहुंचे और कानूनी जानकारी देने के साथ ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
बैठक में निशुल्क कानूनी सुविधाओं के प्रावधान समेत अत्याचार और उत्पीड़न से बचाव की कानूनी जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में न बिजली है न स्वास्थ्य और न स्कूल की बेहतर व्यवस्था है। आवाजाही के लिए सड़क तक नहीं है। एक प्राइमरी स्कूल छोड़ कोई भी सुविधा नहीं है। जज राणा ने इन समस्याओं को शासन तक पहुंच समाधान की पहल करने की बात कही। पैरा लीगल वॉलंटियर अजय गुरुरानी और इजहार अली ने कानूनी साहित्य भी वितरित किया। इस मौके पर तहसीलदार पिंकी आर्या भी मौजूद रहीं। संवाद