फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल ले जाई जा रही 91 हजार की भारतीय मुद्रा पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर की जा रही सघन चेकिंग अभियान में बनबसा पुलिस ने नेपाल जा रहे दो व्यक्तियों से 91500 रुपये बरामद किए जिसे कस्टम के सुपुर्द कर दिया। कस्टम ने भारतीय मुद्रा को फेमा के तहत जब्त कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें छोड़ दिया है। आरोपी भारतीय मुद्रा के संबंध में न तो कुछ बता पाए और न कोई वैध दस्तावेज ही दिखा पाए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण, कांस्टेबल जगबीर सिंह, संजय शर्मा, परमजीत सिंह सोमवार को बनबसा की नेपाल से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सघन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर खेड़ा कोतवाली वार्ड संख्या तीन निवासी सुशांत राय एवं उपेंद्र चौधरी को रोककर तलाशी ली गई तो उनके पास क्रमश: 45000 एवं 46500 रुपये बरामद हुए।
सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि पकड़ी गई राशि भारतीय कस्टम विभाग के सुपुर्द की गई है। कस्टम अधीक्षक सुधाकर तिवारी ने बताया कि नियमानुसार भारत से नेपाल के लिए केवल 25 हजार की नकदी ही ले जाई जा सकती है जिसमें दो हजार एवं पांच सौ के नोट प्रतिबंधित है। बताया गया कि पकड़ी गई भारतीय मुद्रा में 29 नोट दो हजार एवं 67 नोट पांच सौ के हैं। बता दें कि इन दिनों बनबसा पुलिस भारतीय सीमा से नेपाल में केसिनो जाने वालों पर नजर रख रही है। साथ ही भारतीय सीमा क्षेत्र में बेतरतीब वाहन पार्क करने पर कार्रवाई करने में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें