फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सीएम और स्वास्थ्य मंत्री के सामने रखा उप जिला अस्पताल की बदहाली का मामला

Tue, 18 Jun 2024 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। अस्पताल मात्र रेफर सेंटर बनकर रह गया है, इससे लोगों में सरकार की छवि खराब हो रही है। यह बातें उप जिला अस्पताल लोहाघाट की बदहाल व्यवस्थाओं का मामला सीएम और स्वास्थ्य मंत्री के सामने रखते हुए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने कही। जनप्रतिनिधियों ने ज्ञापन देकर उप जिला अस्पताल में जल्द विशेषज्ञ चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने की मांग की।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा और पूर्व पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनसिंह रावत से मुलाकात कर अस्पताल की अव्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने अस्पताल में लंबे समय से विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद रिक्त होने से रोगियों को होने वाली दिक्कतों की जानकारी दी। लोहाघाट अस्पताल तीन ब्लाकों का केंद्र है। यहां रोज करीब 350 मरीज इलाज के लिए आते हैं। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद रिक्त होने से रोगियों को हायर सेंटर की दौड़ लगानी पड़ रही है। उन्होंने जल्द अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों को तैनात कर रोगियों को राहत देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें