फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आयुक्त ने अंगोरा शशक प्रजनन केंद्र का किया निरीक्षण

Tue, 18 Jun 2024 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत में अंगोरा शशक प्रजजन क्षेत्र का निरीक्षण करते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत।
विज्ञापन
चंपावत। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मंगलवार को राजकीय अंगोरा शशक प्रजनन प्रक्षेत्र केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. सुवर्णा भोज ने कुमाऊं आयुक्त को जर्मन अंगोरा शशक के बारे में विस्तृत जानकारी दी। आयुक्त ने कहा कि किसानों, पशुपालकों को अन्य पशुओं के साथ ही जर्मन अंगोरा पालने के लिए जागरूक करने के साथ ही प्रेरित करें। इससे कृषकों की आय में और अधिक वृद्धि होगी। इसे पालने में बहुत अधिक जगह की आवश्यकता नहीं होती है और यह आसानी से पाले जा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस प्रजनन प्रक्षेत्र को और विकसित किया जाए। डीएम नवनीत पांडे ने प्रजनन केंद्र को विकसित करने के लिए पशुपालन विभाग को जिला योजना के तहत प्रस्ताव देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम सदर सौरव असवाल, सीओ वंदना वर्मा, प्रभारी सीवीओ नंदन सिंह आगरी, डाॅ. कोमल सिंह, पशुधन प्रसार अधिकारी हिमांशु जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें