फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: धू-धूकर जल रहे सेरी कनियाना के जंगल

Tue, 13 Feb 2024 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बाराकोट के सेरी कन्याना के जंगल में लगी आग। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लाॅक के ग्राम सभा सेरी कनियाना के जंगल धू धूकर जल रहे है। जंगल में तीन दिन से आग लगी हुई है जिससे वन संपदा और वन्यजीवों को काफी नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगल में लगी आग को जल्द से जल्द बुझाने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव के लक्ष्मण सिंह, विनोद सिंह, शेर सिंह आदि ने बताया कि शनिवार से सेरी कनियाना के जंगल में आग लगी है। इससे बांज, चीड़, बुरांश आदि प्रजातियों के कई छोटे-बड़े पेड़ जल गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जंगलों में अराजक तत्व आग लगा रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से अराजक तत्वों पता लगाकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने बताया कि आग लगने से पूरे क्षेत्र में धुआं ही धुआं फैल गया है जिससे बुजुर्गों, दमे के मरीजों को सांस लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आग से चटककर सड़क पर पत्थर गिर रहे हैं जिसके चलते सड़क पर आवाजाही करने वालों के लिए भी खतरा बना हुआ है। इधर काली कुमाऊं वन क्षेत्र के रेंजर राजेश कुमार जोशी ने बताया कि सूचना के बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके में भेज दिए गए हैं। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें