फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड में भी सुरक्षित नहीं जंगल, जमनपौड़ के जंगल में लगी आग

विज्ञापन
देवीधुरा के नजदीक जमनपौड़ के जंगल में लगी आग। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत/पाटी। कड़ाके की ठंड के बावजूद जंगल सुरक्षित नहीं रह गए हैं। बृहस्पतिवार को पाटी और चंपावत क्षेत्र के जंगल में दो स्थानों पर आग लगी। अलबत्ता कुछ देर की मशक्कत के बाद वन विभाग ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पाटी क्षेत्र में देवीधुरा से करीब चार किमी दूर जमनपौड़ के जंगल में बृहस्पतिवार की सुबह एकाएक आग लग गई। आग से 0.25 हेक्टेयर क्षेत्र की वन संपदा प्रभावित हुई है। जानकारी लगने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं चंपावत से 13 किमी दूर धौन के पास भी जंगल में आग लग गई। वन क्षेत्राधिकारी केआर टम्टा ने बताया कि वन कर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें