अपर जिलाधिकारी जेएस राठौर की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर बैठक हुई। तय किया गया कि कलक्ट्रेट सहित विभिन्न महत्वपूर्ण ध्वजारोहण स्थलों में उत्तराखंड की सांस्कृतिक कलाओं से सजावट की जाएगी। ध्वजारोहण सुबह 9:30 बजे किया जाएगा।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के अलावा सेनानी परिवार के सदस्यों को भी सम्मानित किया जाएगा। मैदानी क्षेत्र के स्कूलों के बच्चे सुबह 7:30 बजे प्रभातफेरी निकालेंगे। सुबह 10 बजे युवा कल्याण एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से खेल विभाग क्रॉसकंट्री दौड़ प्रतियोगिता कराएगा। इसके अलावा 24 जनवरी से 31 जनवरी तक टनकपुर, चंपावत और लोहाघाट में विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में लोहाघाट के एसडीएम सीएस डोभाल, पाटी की निर्मला बिष्ट, डीडीओ विवेक उपाध्याय, पीडी केएन तिवारी, सीएमओ डॉ. विनोद टोलिया, डीपीओ शैली प्रजापति, डीएसओ आरएस धामी, युवा कल्याण अधिकारी एचसी जोशी आदि अधिकारी थे।