फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: एनएचपीसी पावर चैनल और बनबसा शारदा नहर की जलपूर्ति रोकी

Mon, 26 Aug 2024 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी ने नदी में अत्यधिक मलबा आने से सोमवार सुबह छह बजे पावर चैनल की जलापूर्ति बंद कर दी। इससे एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन में बिजली उत्पादन ठप हो गया। तालाब की सफाई के बाद देर सायं छह बजे बाद पावर चैनल की आपूर्ति शुरू होगी। मध्य रात्रि बाद पावर हाउस से उत्पादन शुरू होने की संभावना है। उधर, बनबसा बैराज से यूपी सिंचाई विभाग के शारदा हेड वर्क्स ने भी नदी में गंदा पानी प्रवाहित होने से दोपहर बाद शारदा नहर की जलापूर्ति बंद कर दी। बनबसा शारदा हेड वर्क्स के एसडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि नदी में साफ पानी आने के बाद बनबसा बैराज से शारदा नहर में पानी छोड़ा जाएगा। इससे लोहियाहेड पावर हाउस में भी बिजली उत्पादन ठप हो गयाा संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें