टनकपुर में आयोजित अभिव्यक्ति कार्यशाला में बच्चों को सीखाते शिक्षक त्रिलोचन जोशी। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। बाल प्रहरी पत्रिका और पुस्तक मेला आयोजन समिति की ओर से बच्चों की पांच दिनी अभिव्यक्ति कार्यशाला में विभिन्न शैक्षिक और सामाजिक गतिविधियां हुईं। मंगलवार को दूसरे दिन कार्यशाला में बच्चों ने कविता, कहानियां, मोबाइल टन टना टन नाटक प्रस्तुत कर विभिन्न सामाजिक संदेश दिए। बाल प्रहरी के संपादक उदय किरौला ने ज्ञान का दीया जलाने चल पड़ा है काफिला... गीत सिखाकर बच्चों को पढऩे लिखने की संस्कृति से जुडऩे को प्रेरित किया।
अधूरी कहानी पूरी करना, पहेली निर्माण जैसी गतिविधियां भी हुई। नशा मुक्ति अभियान के संयोजक त्रिलोचन जोशी ने बच्चों को बुरी आदतों से दूर रहने और बीड़ी, सिगरेट, शराब से दूर रहने का संदेश दिया। शिक्षक कल्पना आर्या और भुवनेश्वरी जोशी ने बच्चों को संख्या ज्ञान और दिशा ज्ञान से संबंधित गतिविधियां सीखाईं। कार्यशाला में गीता चंद, जानकी खर्कवाल, हेमा खर्कवाल, पुष्पा भट्ट, नीलम पांडे मौजूद थीं।