चंपावत के बडोली गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार के लोगों से वार्ता करते डीएम। स्रोत : सूचना
चंपावत। लोहाघाट-पिथौरागढ़ एनएच पाटन पुल के पास बुधवार उत्तराखंड परिवहन निगम की बस दुर्घटना में चालक स्वाला बडोली निवासी बेनीराम थ्वाल के असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है। इस दुखद घटना पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की।
बुधवार देर रात सीएम ने दूरभाष के माध्यम से दिवंगत चालक के छोटे पुत्र बबलू से वार्ता कर परिवार को ढाढ़स बंधाया और इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। दुर्घटना के उपरांत डीएम मनीष कुमार ने घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत चालक के पैतृक गांव स्वाला बडोली पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। कहा कि इस कठिन घड़ी में जिला प्रशासन उनके साथ है।