फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूम में डूबे व्यक्ति का आठ दिन बाद नेपाल में मिला शव

विज्ञापन
शंकर दत्त पाठक। (फाइल फोटो) - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पहली जुलाई को बूम में शारदा नदी में डूबे शंकर दत्त पाठक (55) पुत्र रूप देव पाठक का शव नेपाल के दुधारा चांदनी में मिला। नेपाल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा। शुक्रवार शाम को यहां शव को लाने के बाद घाट में अंतिम संस्कार किया गया। सूखीढांग निवासी शंकर दत्त पाठक एक जुलाई को अपने एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। तभी पांव फिसलने से नदी में बह गए थे।
विज्ञापन

उधर दो जुलाई को विविल गांव के काली नदी में डूबी कमला (16) पुत्री लक्ष्मी दत्त की एक सप्ताह बाद भी कोई खोज खबर नहीं मिल सकी है। पुलिस का कहना है कि कमला की तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। वहीं चूका में लधिया नदी में भी एक अज्ञात शव मिला है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर लाशघर में रखवा दिया है।
काशीपुर के युवक को जल पुलिस ने डूबने से बचाया
टनकपुर (चंपावत)। ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर से टनकपुर शादी के लिए आए एक व्यक्ति को शुक्रवार को जल पुलिस ने शारदा नदी में डूबने से बचाया। श्याम शर्मा (28) पुत्र राजकुमार शारदा स्नानघाट के पास नहाते समय नदी के तेज बहाव में डूबने लगा। इसी बीच शोर सुन जल पुलिस कर्मी रविंद्र कुमार पलहवान के नेतृत्व में दिनेश प्रसाद और आपदा मित्र किशोर कुमार ने नदी में कूद श्याम शर्मा को सुरक्षित निकाला। प्राथमिक इलाज के बाद परिजनों को सौंपा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें