पाटी (चंपावत)। भारतीय स्टेट बैंक पाटी शाखा की ओर से एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता एवं बहुउद्देश्यीय शिविर लगा। पूर्व प्रमुख एलएस लमगड़िया की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक ने बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख पुष्पा लमगड़िया एवं विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने ग्रामीण क्षेत्र में व्यवस्था को ठीक करने में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
संचालन करते हुए शाखा प्रबंधक जनार्दन चिल्कोटी ने लोगों को वित्तीय साक्षरता के विषय में जागरूक किया। ग्राम पंचायतों में होने वाली बैठकों में लोगों को वित्तीय लेनदेन के विषय में समझाते हुए जागरूक करने, ग्रामसभा स्तर पर साक्षरता मीटिंग में नए बदलाव, केसीसी परिचालन के नियम, कैश-क्रेडिट खातों की जानकारी, मियादी कर्ज, बचत खातों की मूलभूत जानकारी, आधार, पैन, वोटर कार्ड, एटीएम, एटीएल डेयरी, दुग्ध संघ, स्वयं सहायता समूह एवं पुराने एवं जाली नोटों की जानकारी दी। जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल, ज्येष्ठ उप प्रमुख सीएस मेहता, नंदन सिंह मौनी, तेज सिंह बिष्ट, गोविंद पचौली, सरस्वती बिष्ट, कविराज मौनी, पूरन सिंह आदि थे।