लोहाघाट में आयोजित समर फेस्टिवल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
श्रीराम सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की पहल पर शहर में हुए चार दिवसीय समर फेस्टिवल का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। क्षेत्रीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया। कमेटी के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता की अध्यक्षता और नरेश राय के संचालन में हुई सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने किया।
मुख्य अतिथि ने समर फेस्टिवल के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया। अंजलि धामी ने तेरी आंख्यां का यो काजल, अभिषेक मेहता ने थल की बाजार, भावना मुरारी ने जारे नटखट, प्रगति साह ने नैनो वाली ने और शुभम जोशी ने सुनले दगडिय़ा बात सुनी जा गीत में दिलकश नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रुमझुमा के कलाकार डब्बू डांसर के नेतृत्व में नन्हे कलाकारों द्वारा प्रस्तुत ग्रुप डांस बेहद सराहा गया। गायिका सोनिया द्वारा प्रस्तुत घास काटलो इजू ऊंचा डांडा मां गीत पर झूमने को मजबूर हो गए। अध्यक्ष मेहता ने समर फेस्टिवल में सहयोग करने वाले सहयोगियों के प्रति आभार जताया। आयोजन में मुकेश साह, प्रकाश राय, शिवराज तड़ागी, ईश्वरी लाल साह, दीप जोशी, प्रकाश राय, दीपक जोशी, दीपक सुतेड़ी, जीवन गहतोड़ी, शेखर गोरखा, दानू सुतेड़ी, संजय फत्र्याल, पारस जुकरिया, क्षितिज जुकरिया, अमित साह, हेमंत पांडेय, आर्यन थापा, विकास फत्र्याल, सरताज, विकास आदि ने सहयोग किया।