फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: खनन से लदा दस टायरा वाहन पकड़ा, सीज

Tue, 30 Jul 2024 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर में रोका गया दस टायरा ट्रक। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। स्थानीय खनन व्यवसायियों ने चल्थी से दस टायरा वाहन से खनन सामग्री ढोने का विरोध जताया। व्यवसायियों ने खनन सामग्री से लदे एक ट्रक को किरोड़ा पुल के पास रोक दिया। शक्तिमान ट्रक यूनियन अध्यक्ष अमन ठाकुर ने बताया कि पहाड़ में दस टायरा वाहन चलाने का कोई परमिट नहीं है। इसके बावजूद वाहन दौड़ रहे हैं। एआरटीओ ने वाहन को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

शक्तिमान ट्रक यूनियन और अनेक स्थानीय खनन व्यवसायी चल्थी से दस टायरा वाहनों से खनन सामग्री ढोने का विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को यूनियन अध्यक्ष ठाकुर और अनेक व्यवसायियों ने किरोड़ा पुल के पास दस टायरा ट्रक को पकड़कर विरोध जताया। एआरटीओ सुरेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर वाहन को सीज किया। खनन व्यवसायियों ने आरोप लगाया कि बिना परमिट के अवैध रूप से पहाड़ में दस टायरा वाहन दौड़ रहे हैं। विरोध करने वालों में कुलदीप पाटनी, देवेंद्र रावत, बंटी चंद, मंजिल थापा, दीपक सुयाल, चंदन ठाकुर, जितेंद्र पुजारी, दीपक पंत, कमल, मोहन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें