फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनबसा में भटकती मिली किशोरी

Tue, 12 Sep 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को बनबसा में एक किशोरी भटकती मिली। किशोरी के रिश्तेदारों को सूचित कर पुलिस ने उसे स्थानीय रीड्स संस्था के उज्ज्वला पुनर्वास केंद्र में रखा है। रिश्तेदारों के यहां पहुंचने पर पुलिस, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) और संस्था किशोरी को उनके सुपुर्द करेगी। सोमवार देर शाम पुलिस को करीब सोलह वर्षीय किशोरी बनबसा में भटकती मिली। पुलिस कर्मी उसे थाने ले आए।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष राजेश पांडेय ने बताया कि पूछताछ के बाद किशोरी को रीड्स संस्था के पुनर्वास केंद्र में भिजवाया गया है। संस्था के परियोजना निदेशक जनक चंद ने बताया कि किशोरी मूलरूप से जौलजीबी पिथौरागढ़ की रहने वाली है। किशोरी ने बताया कि जौलजीबी निवासी कमला दताल ने उसे अपनी परिचित किसी महिला के घर चंदौसी संभल यूपी भिजवाया था। वह आठ-नौ वर्षों से वहीं घरेलू कार्य करती थी।

आरोप है कि वहां किशोरी को प्रताड़ित किया जाता था, इस कारण वह मौका पाकर बीते दिवस वहां से भागकर बनबसा पहुंची थी। बताया गया कि किशोरी के माता-पिता का काफी समय पहले देहांत हो चुका है। वह आठ भाई-बहन हैं, जो वर्तमान चकरपुर के पास रावत गांव में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें