टनकपुर (चंपावत)। किरौड़ा नाले के उफान में बहे नौ वर्षीय बालक की तलाश में पांचवें दिन भी एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें जुटी रहीं। सीओ शिवराज सिंह राणा ने बताया कि दो टीमें लापता बालक को ढूंढ रही हैं।
बीते शुक्रवार को खटीमा क्षेत्र के श्रद्धालुओं से भरा मैक्स वाहन किरौड़ा नाले के तेज बहाव में बह गया था। हादसे में खटीमा के पकड़िया निवासी नौ वर्षीय मंगल सिंह नाले में बह गया था।
सीओ राणा ने बताया कि मंगलवार को दो टीम शारदा नदी में टनकपुर से बनबसा बैराज तक तलाशी अभियान में जुटी रही। देर शाम तक टीमें बालक की तलाश में जुटी रहीं। अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवाद