फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर के टाल से किलपुरा रेंज से काटी सागौन की लकड़ी बरामद

विज्ञापन
टनकपुर में लकड़ी के टाल में पकड़े गए सागौन के अवैध लट्ठे जब्त करते वन विभाग के कर्मचारी। विज्ञप्त - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। वन विभाग की टीम ने टनकपुर के एक लकड़ी टाल में छापा मारकर सागौन की लकड़ी के नौ अवैध लट्ठे बरामद किए हैं। विभाग ने पकड़ी गई लकड़ी तराई पूर्वी वन प्रभाग के किलपुरा रेंज के जंगल में अवैध तरीके से काटे गए सागौन के चार पेड़ों की होने का दावा किया है। टाल स्वामी ने लकड़ी वन निगम के कुछ कर्मचारियों द्वारा टाल में रखे जाने की बात कही है। टाल स्वामी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के साथ ही वन विभाग मामले की जांच में जुट गया है।
विज्ञापन

वन निगम के कटान की आड़ में गत 17 दिसंबर को किलपुरा रेंज के जंगल में सागौन के चार पेड़ अवैध तरीके से काटकर उसकी लकड़ी ठिकाने लगा दी गई थी। डीएफओ के निर्देश पर विभाग का विशेष सुरक्षा दल, किलपुरा रेंज और शारदा रेंज की टीम कटे पेड़ों की लकड़ी का पता लगाने में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने सोमवार को दिनेश चंद्र गड़कोटी के लकड़ी टाल में छापा मारकर सागौन के नौ लट्ठे बरामद किए हैं। विभाग का दावा है कि बरामद लकड़ी किलपुरा रेंज में काटे गए पेड़ों की है। किलपुरा के रेंजर जीवन चंद्र उप्रेती ने बताया कि लकड़ी जब्त कर टाल स्वामी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। रेंजर ने बताया कि आरोपी टाल स्वामी ने अपने बयान में बरामद लट्ठे कुछ वन निगम कर्मचारियों द्वारा रखे जाने की बात कही है, जिसकी जांच की जा रही है।
छापामार दल में ये थे शामिल
टीम में किलपुरा रेंज जीवन चंद्र उप्रेती, शारदा रेंज के रेंजर महेश सिंह बिष्ट, वन विभाग एसओजी के राकेश साह, शारदा रेंज के वन दरोगा सुरेंद्र बोहरा, किलपुरा रेंज के वन बीट अधिकारी रमेश चंद्र आर्या, वाचर कौशल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें