फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने बाइक सवारों पर किया हमला, एक घायल

विज्ञापन
तेंदुए के हमले से घायल होने के बाद जान बचाकर भागे दिवान राम व चंद्रकांत। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट के काफली-मल्ला खतेड़ा मोटर मार्ग पर तेंदुए के हमले में बाइक सवार दो लोग बाल-बाल बच गए। तेंदुए ने एक व्यक्ति के हाथ और घुटनों पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। जैसे तैसे दोनों बाइक सवार जान बचाकर भागे। करीब आधा किमी दूर तक तेंदुआ बाइक का पीछा करता रहा।
विज्ञापन

बुधवार रात को बाइक चालक दीवान राम (36) पुत्र प्रताप राम और सरपंच चंद्रकांत (55) पुत्र ईश्वरी दत्त काफली गांव की ओर आ रहे थे। जंगल में घात लगाकर बैठे तेंदुए ने अचानक अडारकोला बैंड के पास बाइक सवारों पर हमला कर दिया। तेंदुए ने बाइक पर पीछे बैठे चंद्रकांत के घुटनों और हाथ पर पंजे मार दिए। चालक दीवान ने बाइक को तेज गति से दौड़ा दिया। तेंदुआ करीब आधा किमी दूर तक बाइक का पीछा करता रहा लेकिन वह उन तक नहीं पहुंच सका। बृहस्पतिवार को दोनों ने उप जिला अस्पताल लोहाघाट में आकर अपना इलाज करवाया। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने और मुआवजा देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें