फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी यूनियन ने ऑनलाइन चालान के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
चंपावत में ऑनलाइन चालान का विरोध करते टैक्सी यूनियन पदाधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। पुलिस की ओर से टैक्सी वाहनों का ऑनलाइन चालान किए जाने से टैक्सी संचालकों में रोष व्याप्त है। बुधवार को कुमाऊं टैक्सी यूनियन महासंघ के बैनर तले टैक्सी संचालकों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। बाद में टैक्सी यूनियन के एक शिष्टमंडल ने एसपी देवेंद्र पींचा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

यूनियन महासंघ के उपाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट का कहना था कि पुलिस की ओर से विकसित किए गए मोबाइल एप में कोई भी व्यक्ति टैक्सी वाहनों की फोटो डाल रहा है तो पुलिस की ओर से संबंधित वाहन चालकों के ऑनलाइन चालान काटे जा रहे हैं जिस कारण टैक्सी चालक और वाहन स्वामी अत्यधिक परेशान हैं। इस पर शीघ्र रोक लगाई जाए। प्रदर्शन करने और एसपी को ज्ञापन सौंपने वालों में युगल कुमार, प्रकाश कुमार, अजय सिंह, हरीश सिंह बोहरा, हीरा सिंह महर, राकेश कुमार, प्रकाश चंद्र जोशी, राकेश कुमार, हरीश चंद्र, संजय कुमार, राम नारायण, कृष्णा जोशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें