फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर नोटिफिकेशन के चल रही टनकपुर कोतवाली

Wed, 18 Jan 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
बगैर नोटिफिकेशन के चल रही टनकपुर कोतवाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गजट नोटिफिकेशन के बगैर थाने को कोतवाली में तब्दील कर इंस्पेक्टर की तैनाती पर निर्वाचन आयोग की आपत्ति से पुलिस विभाग को कोतवाल का ट्रांसफर करना पड़ा। भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक अभिषेक दयाल के निर्देश पर एसपी ने यहां तैनात कोतवाल वीसी शर्मा को बुधवार को पंचेश्वर कोतवाली में स्थानांतरित कर दिया है।
विज्ञापन


उनके स्थान पर उप निरीक्षक दीवान सिंह जलाल को यहां का थानाध्यक्ष बनाया गया है। आयोग के इस निर्णय से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। अब यह बात भी सामने आ रही है कि जब टनकपुर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र के थाने को कोतवाली में तब्दील करने को गजट नोटिफिकेशन ही जारी नहीं हुआ तो पिछले आठ साल से थाने को पुलिस महकमा कैसे कोतवाली का दर्जा दिए पड़ा था।

नेपाल सीमा से सटे जिले के सबसे बड़े शहर टनकपुर को लंबे समय से कोतवाली का दर्जा देने की कवायद चल रही थी। वर्ष 2008 में पुलिस महकमे ने थाने को कोतवाली का दर्जा दे दिया, लेकिन शासन से कोतवाली का नोटिफिकेशन नहीं हो पाया है। इधर, सूत्रों के मुताबिक बुधवार को टनकपुर आए भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक अभिषेक दयाल ने सीओ आरएस रौतेला से कानून व्यवस्था की जानकारी लेने के साथ ही कोतवाली के बारे में जानकारी ली तो उन्हें बताया गया कि कोतवाली का नोटिफिकेशन नहीं हुआ है, इसके लिए विभाग द्वारा शासन को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन


इस पर प्रेक्षक ने बगैर कोतवाली बने इंस्पेक्टर की तैनाती पर आपत्ति जताते हुए पुलिस अधीक्षक को तत्काल कोतवाल को हटाकर थानाध्यक्ष नियुक्त करने के निर्देश दिए। इस पर एसपी ने कोतवाल का पंचेश्वर कोतवाली में तबादला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें