पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की परेड के लिए पूर्वाभ्यास शुरू हो गया है।
पुलिस लाइन में प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस पर सशस्त्र बलों के जवानों की ओर से परेड आयोजित की जाती है। परेड में आईटीबीपी, एसएसबी, यातायात पुलिस, पुलिस, पीएसी आदि के जवान और जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चे बैंड के साथ प्रतिभाग करते हैं। पुलिस लाइन मैदान में फर्स्ट कमांडर क्षेत्राधिकारी वीर सिंह, सेकेंड कमांडर प्रतिसार निरीक्षक आरएम पांडेय, थर्ड कमांडर टीएसआई ज्योति प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस के जवान परेड का पूर्वाभ्यास कर रहे हैं। वहीं आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी की दो प्लाटून के जवान सुनील वर्मा और राजेश शर्मा के नेतृत्व में परेड का पूर्वाभ्यास कर रहे हैं।
इस मौके पर लाइन मेजर दामोदर कापड़ी, कुंवर राम, धर्मानंद भट्ट आदि सहयोग कर रहे हैं। पुलिस लाइन में 26 जनवरी को आकर्षक परेड का आयोजन किया जाएगा। इसकी सलामी जिलाधिकारी डॉ.अहमद इकबाल लेंगे। इस मौके पर वर्ष भर विशिष्ट कार्य करने वाले जवानों और अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।