फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिथि शिक्षक बोले पूरा मानदेय दो हजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मानदेय में कटौती किए जाने से डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कालेज के अतिथि शिक्षकों में प्रबंधन के खिलाफ भारी रोष है। उन्होंने एसडीएम हिमांशु कफल्टिया को ज्ञापन देकर शीघ्र बकाया मानदेय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में उन्होंने कहा कि कॉलेज में 23 मार्च से कक्षाओं का विधिवत संचालन हुआ। उन्हें कालेज प्रबंधन की ओर से 30 अप्रैल तक का मानदेय मई महीने में दिया। उसमें भी 25 प्रतिशत की कटौती की गई है। आश्वासन दिया गया था कि कटे मानदेय का भुगतान कॉलेज खुलने पर किया जाएगा। अतिथि शिक्षकों का आरोप है कि मानदेय की मांग पर प्रबंधन की ओर से तरह तरह के बहाने बना टाल मटोल किया जा रहा है। कई बार कहने के बाद 18 सितंबर को उन्हें जून माह तक के मानदेय का भुगतान 30 से 50 प्रतिशत की कटौती के साथ किया गया। एसडीएम ने अतिथि शिक्षकों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कॉलेज के निदेशक को पत्र लिखा है। इधर इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक अमित अग्रवाल ने अतिथि शिक्षकों को लेक्चर के हिसाब से भुगतान करने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें