फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: दो साल बाद खुलेंगे टनकपुर अस्पताल के आईसीयू के ताले

Thu, 12 Oct 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
दो साल तक बंद रहने के बाद अब शुक्रवार से संचालित होगा टनकपुर का आईसीयू। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर के उप जिला अस्पताल के आईसीयू (सघन निगरानी इकाई) के ताले दो साल बाद खुलेंगे। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार के आठ अक्तूबर के दौरे के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसके संचालन के लिए तैयारी तेज कर दी हैं। इस केंद्र के संचालन से लोगों को बाहर जाने से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा में चंपावत सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसी विधानसभा सीट के हिस्से टनकपुर में 2021 में पांच शैयाओं का आईसीयू स्थापित किया गया था। उद्घाटन के बावजूद कार्मिकों की कमी से इस इकाई को कभी शुरू नहीं किया जा सका। इससे लोगों को कोई लाभ नहीं मिला। अब इसके संचालन के लिए विभाग ने पैरा मेडिकल कार्मिकों की तैनाती कर दी है।
बाक्स
उपयोग में आ रहे अन्य आईसीयू
चंपावत। टनकपुर के अलावा जिले में दो अन्य आईसीयू चंपावत जिला अस्पताल और लोहाघाट उप जिला अस्पताल में हैं। छह शैयाओं वाले चंपावत के आईसीयू का संचालन जून 2021 से चल रहा है। अब तक 270 से अधिक रोगियों का इलाज हो चुका है। जबकि लोहाघाट के आईसीयू का संचालन पांच माह पूर्व ही शुरू हुआ है।
विज्ञापन

कोट
टनकपुर का आईसीयू 13 अक्तूबर से शुरू करा दिया जाएगा। इसके संचालन के लिए आठ स्टाफ नर्स की तैनाती करा दी गई है। जल्द ही दो नर्स और दिए जाएंगे। आईसीयू के संचालन के लिए निश्चेतक है। फिजिशियन की स्थायी तैनाती नहीं होने तक स्वयंसेवी रूप में सेवा दे रहे फिजिशियन डॉ. भावेश की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, चंपावत।
वाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें