फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक ने गोदाम सहित कई दुकानों से चावल के नमूने लिए

Thu, 13 Jun 2019 10:50 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो पाटी (चंपावत)।
विज्ञापन
प्लास्टिक चावल की शिकायत मिलने के बाद देवीधुरा में सस्ता गल्ले की दुकान में चावल का मुआयना करतीं पूर्ति निरीक्षक चंद्रकला चतुर्वेदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देवीधुरा के एक सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान में चावल के साथ प्लास्टिक के कण मिलने की शिकायत के बाद पूर्ति विभाग ने बृहस्पतिवार को पाटी क्षेत्र में कई जगह चावल के नमूने लिए। इस दौरान देवीधुरा, धूनाघाट और पाटी की कई सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानों की सामग्री का मुआयना किया गया। अधिकतर जगह ठीक चावल मिला। धूनाघाट गोदाम में एक बोरे में चावल के साथ प्लास्टिक के कुछ कण पाए गए।

विज्ञापन


नैन सिंह, जसोद सिंह आदि ग्राहकों ने देवीधुरा की सरकारी गल्ले की दुकान में चावल के साथ प्लास्टिक के कण मिलने की शिकायत की थी। पूर्ति विभाग ने बृहस्पतिवार को मामले की पड़ताल की। पाटी की पूर्ति निरीक्षक चंद्रकला चतुर्वेदी ने प्लास्टिक के कण की शिकायत की जांच के लिए मुआयना किया। पूर्ति निरीक्षक ने धूनाघाट के गोदाम के अलावा तीन जगह के सस्ते गल्ले की दुकानों के चावल का मुआयना किया।

इस दौरान अधिकतर जगह चावल के बोरों की गुणवत्ता ठीकठाक पाई गई। वहीं धूनाघाट गोदाम में एक बोरे में चावल के साथ प्लास्टिक के कुछ कण मिले। पूर्ति निरीक्षक चतुर्वेदी ने कहा कि हो सकता है कि ये गड़बड़ी रुद्रपुर में पैकिंग के समय हुई हो। इसके लिए रुद्रपुर खाद्य गोदाम को पत्र भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें