फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए वन कानून को लागू करने की मुखालफत शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की ओर से प्रस्तावित वन कानून को जन विरोधी कानून बताते हुए इसकी मुखालफत तेज हो गई है। वन पंचायत सरपंच संगठन ने प्रस्तावित वन कानून को काला कानून बताते हुए इसके विरोध की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


इस संबंध में संगठन की जिला इकाई की बैठक 15 जून को सुबह 10 बजे से लोहाघाट के एनेक्सी भवन में आयोजित की जाएगी। सरपंच संगठन के जिलाध्यक्ष दान सिंह कठायत के अनुसार बैठक में नए वन कानून के विरोध में आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित वन कानून के चलते आम लोगों के वनों से जुड़े हक हकूक प्रभावित होंगे और वन विभाग के कर्मचारियों को किसी का भी उत्पीड़न करने का अधिकार मिल जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वन पंचायत सरपंचों की ओर से बैठक में आने वाले सुझावों के बाद अगली रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने सभी वन पंचायत सरपंचों के अलावा समाजसेवियों से भी बैठक में शामिल होकर महत्वपूर्ण सुझाव देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें