फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्के न लेने से व्यापारी खफा

Fri, 06 Jan 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
सिक्के न लेने से व्यापारी खफा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 ज्यादातर बैंकों द्वारा एक रुपए से दस तक के सिक्के स्वीकार न करने से व्यापारियों में नाराजगी है। इसे लेकर व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा के नेतृत्व में लीड बैंक प्रबंधक (एलबीएम) से मुलाकात की।
विज्ञापन


व्यापारियों ने कहा कि बैंक ग्राहकों को बड़ी मात्रा में सिक्के तो दे रहा है, लेकिन व्यापारियों द्वारा सिक्के देने पर बैंक नहीं ले रहा है। नतीजा यह हो रहा है कि व्यापारियों के पास सिक्कों के रूप में बड़ी पूंजी डंप हो गई है। इस कारण व्यापारियों को परेशानी हो रही है।

लीड बैंक प्रबंधक से मिलने वालों में व्यापार संघ उपाध्यक्ष दीपक लारा, उप सचिव चंचल सिंह, कोषाध्यक्ष मुकेश बाबा, कमलेश राय, युवा जिलाध्यक्ष सुनील पुनेठा, हेमंत वर्मा, मयूख चौधरी आदि व्यापारी शामिल थे। उधर, लीड बैंक मैनेजर आनंद सिंह रावत का कहना है कि नियमों के अनुसार बैंक सिक्के लेेने से मना नहीं कर सकता है। बैंकों के शाखा प्रबंधकों से कर कर मसले का निस्तारण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें