कैश चेस्ट में शुक्रवार देर शाम तक कैश नहीं पहुंचा। इसके चलते बैंकों में नकदी को लेकर किल्लत रही। श्रीरीठा साहिब के पंजाब एंड सिंध बैंक में लोग कैश न होने से मायूस लौट रहे हैं।
भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों को देने के लिए 5 हजार रुपए की सीमा निर्धारित की है। वहीं जिला सहकारी बैंक से 3 हजार से 5 हजार रुपए मिल रहे थे। एसबीआई की चंपावत शाखा के मुख्य प्रबंधक हीरा सिंह पांगती का कहना है कि नकदी आने के बाद हालात सामान्य हो सकेंगे। वहीं एटीएम की स्थिति भी खराब है। ज्यादातर एटीएम खाली है। सिर्फ तीन एटीएम से नकदी मिल रही है और एसबीआई के कलक्ट्रेट स्थित एटीएम से सिर्फ 500 रुपए के नोट मिल पा रहे हैं। लीड बैंक प्रबंधक आनंद सिंह रावत का कहना है कि चंपावत की कैश चेस्ट में करीब 24.5 करोड़ रुपये आने है। जो शुक्रवार शाम तक नहीं पहुंच सके।
नकदी की कमी से ग्राहक परेशान
पर्याप्त कैश न मिलने से लोगों ने परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्राहक नकदी के लिए सुबह से ही बैंकों में लाइन लगा रहे हैं। एसबीआई में उपभोक्ताओं को 10 हजार रुपए का भुगतान किया गया। शाखा प्रबंधक डमर सिंह पतियाल का कहना है कि कैश चेस्ट से धन नहीं मिलने से ग्राहकों को 10 हजार रुपए का भुगतान किया जा रहा है। यूनियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, नैनीताल बैंक, अल्मोड़ा अर्बन बैंक, ग्रामीण बैंक में भी लोगों की लाइन लगी रही। जिला सहकारी बैंक ग्राहकों को मात्र दो से चार हजार रुपए दे रहा है। एकमात्र पंजाब नेशनल बैंक सप्ताह में 24 हजार रुपए दे रहा है। डाकघर के सर्वर में खराबी आने से ग्राहकों को भुगतान नहीं हो पा रहा है। इधर नगर में लगे एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से रकम न निकलने से लोग बैरंग लौट रहे हैं। फोटो 06 एलएचजी 01पी