फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कविता पाठ में अव्वल रहे सूरज, टीना और सोनी

Thu, 30 Nov 2017 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत के सिप्टी में सपनों की उड़ान के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सर्व शिक्षा अभियान के तहत संकुल संसाधन केंद्र (सीआरसी) सिप्टी में सपनों की उड़ान के तहत प्राथमिक और उच्च प्राथमिक वर्ग के बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। सैंदर्क में संकुल समन्वयक बंशीधर थ्वाल ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। 
विज्ञापन


  हरीश गड़कोटी और आदित्य पंत के संचालन में प्राथमिक वर्ग की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अनिल, सौरभ, टीना और जूनियर वर्ग में रोहित, पीयूष और संदीप पहले तीन स्थानों में रहे। कविता पाठ में सूरज रंसवाल, टीना महर, सोनी रंसवाल पहले तीन स्थान में रहे। प्रेरक गीत में घुरचुम पहले, मिरतोला दूसरे और गोली स्कूल तीसरे स्थान में रहा।

नुक्कड़ नाटक में जीआईसी सिप्टी, जीआईसी पाली और प्राथमिक विद्यालय नदोला तथा लोकनृत्य में घुरचम, सिप्टी और मिरतोला पहले तीन स्थान में रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता में भावना महर, रेखा बिनवाल, निशा तथा वाद विवाद में सिंडाला, मिरतोला, घुरचुम क्रमश:पहले, दूसरे और तीसरे स्थान में रहे। प्रतियोगिताओं के आयोजन में प्रधानाध्यापक पूरन लाल वर्मा, महेश जोशी, सुनील कुमार, अजय गंगवार, गिरीश प्रसाद, राजेंद्र, सामश्रवा आर्य, रचना अधिकारी, नीता, कमला पनेरू, ममता भट्ट, शांति जोशी, हीरा देवी, कलावती देवी, दीवान सिंह आदि शिक्षकों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें