फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूम्रपान व मद्यपान से बढ़ते हैं रोगों के खतरें

Thu, 30 Nov 2017 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
लोहाघाट पीजी कॉलेज में आयोजित शिविर में मौजूद छात्र छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), गैर संक्रमण रोग (एनसीडी) और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की पहल पर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श शिविर हुआ। शिविर में छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ उन्हें नशे की लत से दूर रहने का आह्वान किया। जांच टीम ने गुब्बारे फुलवाकर छात्र-छात्राओं के फेफड़ों की जांच की।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, तहसीलदार नीलू चावला ने शिविर का शुभारंभ किया। प्राचार्य प्रो.केकेएस नेगी की अध्यक्षता और एनएसएस प्रभारी डॉ. महेश त्रिपाठी के दिशा-निर्देशन में हुए शिविर में सहायक मुख्य चिकित्साधिकारी (एसीएमओ) डॉ.रश्मि पंत ने छात्र-छात्राओं को रोगों से बचाव की जानकारियां दी। बताया गया कि शराब व धूम्रपान से व्यक्ति के शरीर में गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस मौके पर पोस्टर प्रतियोगिता भी हुई।
  शिविर में छात्र सुमित गड़कोटी, प्रिया बोनाल, मीनाक्षी, दीपिका ने नुक्कड़ नाटक के जरिए नशे के दुष्प्रभावों का मंचन करने के साथ इससे से दूर रहने का संदेश दिया। डॉ.उषा जंगपांगी, डॉ.वर्षा रानी, मुकेश जोशी, हरीश पांडेय, निशा पांडेय, कुलदीप, जीवन बगौली, सुभाष बगौली, संजय मुरारी, मोहित पाठक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें