पीजी कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई। सुमित तड़ागी और पूजा गोस्वामी ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि डॉ. डीडी जोशी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट किया।
गोरलचौड़ मैदान में हुई प्रतियोगिता में 100 मी. में सुमित तड़ागी, नितिन तड़ागी, मोहित गहतोड़ी, पूजा गोस्वामी, मनीषा कुमारी और दीपा रावत ने पहले तीन स्थान पर कब्जा जमाया।
400 मी. में सुमित तड़ागी, विजय चौधरी, अमित कुमार, 200 मी. में सुमित तड़ागी, विजय चौधरी, नितिन तड़ागी और पूजा गोस्वामी, मनीषा कुमारी, गीता बिष्ट, 800 मी. में अमित कुमार, राहुल बोहरा, अंकित रावत बालिका में मनीषा बिष्ट, रीतू बिष्ट और दीपा जोशी पहले तीन स्थान पर रहे। 1500 मी. में शुभम रावत, राहुल बोहरा, अमित कुमार बालिका में रीतू तड़ागी, प्रीति टम्टा और पुष्पा जोशी विजेता रहे।
लंबीकूद में मनीषा बिष्ट, विजय तड़ागी, अमित कुमार, बालिका में पूजा गोस्वामी, प्रियंका गोस्वामी और शिवानी विश्वकर्मा अव्वल रहे। गोल क्षेपण में विजय जोशी, नितिन तड़ागी, मोहित गहतोड़ी, बालिका में दीपा रावत, मनीषा बिष्ट और नेहा चौधरी, चक्का फेंक के बालक वर्ग में सूरज अधिकारी, विजय जोशी, नीरज गोस्वामी, बालिका में मनीषा बिष्ट, नेहा चौधरी और रीतू बिष्ट पहले तीन स्थान पर रहे।
भाला फेंक के बालक वर्ग में शुभम रावत, सूरज अधिकारी, राकेश रावत बालिका में नेहा चौधरी, रीतू बिष्ट और सुनीता धौनी विजेता रहे। प्राचार्य डॉ. शीतल सिंह भंडारी की अध्यक्षता और डॉ. बीपी ओली के संचालन में हुई प्रतियोगिता में पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, प्रो. बीडी सुतेड़ी, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. तनूजा बिष्ट, नरेश जोशी, नंदन तड़ागी, डॉ. यशवंत बोरा, अमित वर्मा, रमेश सुतेड़ी, पंकज गिरी आदि ने सहयोग किया।