फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सुमिरो सीता राम भया, कोई हीरा जनम ना पाओगे...

Sat, 23 Mar 2024 03:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
-लोहाघाट, पाटी बाराकोट में पूरे उल्लास के साथ होली गायन में झूम रहे होल्यार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट, लोहाघाट और पाटी क्षेत्रों में खड़ी होली की जबरदस्त धूम मची हुई है। होली को लेकर महिला और पुरुषों में खासा उत्साह बना हुआ है। होल्यार होली की पोषाक में सजधज कर घर-घर जाकर होली गायन में जुटे हुए हैं। गई गई सुलोचन मेघनाद, सती चली बालम संग में, तुम तो भई तपवान कालिका कलियुग में अवतार लियो, सुमिरो सीता राम, रम भज हरि भज राधे, सीता राम को ब्याहुन सखियो, चलो जनकपुर जाना आदि होली गीतों का गायन कर रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्राम सभा सुंई पऊ, खैसकांडे के सात खाल, कोटाली सुंई खैसकांडे के खेत, छमनिया घर-घर जाकर होल्यारों ने खड़ी होली का गायन किया। इधर रायनगर चौड़ी, फोर्ती, बिशुंग, राईकोट, रावलगांव, इजड़ा, डैंसली, गुमदेश, बाराकोट, पाटी, देवीधुरा, भिंगराड़ा, रीठासाहिब आदि क्षेत्रों में होल्यार होली के रंग में सराबोर हैं। सुबह से ही लोग होली गायन में जुट रहे हैं। वहीं बैठकी होली में भी महिलाएं और पुरुष रंग जमाए हुए हैं। अधिकांश स्थानों में लोगों ने जागरूकता का परिचय देते हुए होलियों को पूर्ण रूप से नशा मुक्त रखा गया है, जहां शराबियों की नो एंट्री की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें