चंपावत। जिले में पर्याप्त मात्रा में बारिश से वन विभाग और कृषि विभाग ने राहत की सांस ली है। जिले में पिछले जुलाई चंपावत में 828, लोहाघाट में 229.50, पाटी में 246.50, बनबसा में 1441 मिमी बारिश हुई है। इससे कृषि भूमि को पर्याप्त मात्रा में नमी मिलने से सब्जी और फसलों के उत्पादन के लिए पर्याप्त है। जिले में 40 हजार से अधिक काश्तकार और किसान हैं। सबसे अधिक बारिश बनबसा में हुई है। इसके बाद चंपावत दूसरे स्थान पर है। अगस्त माह में अब तक बनबसा में 486, चंपावत में 149.50, पाटी में 81 और लोहाघाट में 26 मिमी बारिश हुई है।
जिला उद्यान अधिकारी टीएन पांडे ने बताया कि सितंबर माह में फसल और सब्जी उत्पादन के लिए समय ठीक आ गया है। सितंबर माह में मैथी, धनिया, मूली, पालक, फ्रांस बीन लगाने आदि के लिए काफी अच्छा है। पूर्व में सूखे के कारण काफी समस्या आ गई थी। इससे आलू की पैदावार पर असर पड़ा था। काश्तकारों की मेहनत के हिसाब से उत्पादन नहीं हुआ। संवाद