फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाटी में फंदे पर लटका मिला किशोरी के शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला। खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है। पाटी क्षेत्र की 17 साल की एक किशोरी का शव मंगलवार शाम उसके घर के भीतर फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

घटना के समय किशोरी घर में अकेली थी जबकि उसकी मां घास काटने जंगल गई थी। परिवार में किशोरी के अलावा उसकी मां ही है। घर लौटने पर मां के जरिये ग्रामीणों और पुलिस को घटना की जानकारी मिली।
पाटी के थानाध्यक्ष हरीश प्रसाद और अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। थानेदार ने बताया कि 12वीं में पढ़ने वाली किशोरी के खुदकुशी की बात सामने आ रही है। हालांकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। बुधवार को लोहाघाट में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें