फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीआईपी डाकबंगला रोड का मूत्रालय स्वच्छ भारत अभियान का उड़ा रहा मखौल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नगर पालिका की ओर से जिला मुख्यालय में राय मार्ट के पास कूड़ा फेंका जा रहा है। व्यापारियों ने इसका विरोध किया है। उनका कहना है कि नगर पालिका ने दुकानों के आगे गीला कूड़ा और सूखे कूड़ा का कूड़ेदान लगाया गया है, लेकिन नगर पालिका की ओर से ही नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। व्यापारियों की दुकानों के आगे कूड़ा डंप किया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे दुकान में आने वाले ग्राहकों को और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मेडिकल स्टोर चला रहे व्यापारी डीके राय ने बताया कि नगर पालिका को कई बार दुकानों के आगे कूड़ा न फेंकने के लिए कहा गया है लेकिन लगातार कूड़ा वहीं फेंका जा रहा है।
वहीं वरिष्ठ व्यापारी भगवतशरण राय, कपिल खर्कवाल, सनी वर्मा, धीरज राय आदि ने भी नगर पालिका से दुकानों के आगे कूड़ा न फेंकने की मांग की है। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मूत्रालय की निकास नाली चोक होने से परेशानी
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के वीआईपी डाकबंगला रोड पर बना नगर पंचायत का मूत्रालय से भयानक दुर्गंध आ रही है। इसकी नाली चोक होने से सफाई भी नहीं हो सकी है। इससे स्वच्छ भारत अभियान का मखौल उड़ रहा है।
मूत्रालय से निकलने वाली गंदगी के सड़क किनारे जमा होने से लोगों को परेशानी हो रही है। जमा गंदगी से संक्रामक रोग फैलने का खतरा भी है। गंदगी के कारण मूत्रालय का प्रयोग करना भारी पड़ रही है। इस मार्ग पर कई बैंक, अस्पताल, एटीएम, दुकानें होने के कारण लोगों का इस मूत्रालय पर भारी दबाव रहता है।
निकास नाली चोक होने से भी गंदगी बढ़ रही है। लोगों ने चोक नाली खुलवाकर मूत्रालय की सफाई रोज करवाने की मांग की है। इधर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी कमल कुमार का कहना है कि उन्हें देर से सूचना मिली है। चोक नाली को खोलकर उसमें सफाई करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें