केंद्रीय विद्यालय एसएसबी में छात्र छात्राओं को नशे के खिलाफ शपथ ग्रहण कराते एसएसबी अधिकारी। स
चंपावत। एसएसबी उप कमांडेंट करन चौहान कार्यवाहक कमांडेंट के दिशा-निर्देशन में सोमवार को नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत केंद्रीय विद्यालय एसएसबी में जागरूकता अभियान का आयोजन किया।
इस दौरान केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को नशे के खिलाफ शपथ ग्रहण कराया गया। बताया कि नशा हमारे समाज के लिए एक बड़ी समस्या बन चुकी है। नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है। बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी प्रभावित करती है। इसलिए नशे के प्रति जागरूकता फैलाने और बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। यहां केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार गुप्ता, एसएसबी निरीक्षक सामान्य आशीष यादव, सहायक उप निरीक्षक अनिल शर्मा, विजय सिंह, बलकर्मिक और छात्र-छात्राएं शामिल रहे। संवाद