चंपावत जिला अस्पताल में पंजीकरण कक्ष में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
चंपावत। जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भीड़ रही। इससे मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। अस्पताल के हड्डी रोग, फिजिशियन, ईएनटी विशेषज्ञ कक्षों के बाहर मरीजों की काफी संख्या में भीड़ रही।
जिला अस्पताल में सोमवार को ओपीडी 450 पार रही। इससे मरीजों को इलाज के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। अस्पताल में लगातार मौसम के बदलने से वायरल बुखार, खांसी जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं। वहीं बच्चों में पेट दर्द और उल्टी दस्त भी हो रहा है। फिजिशियन डॉ. दीपक रावत ने बताया कि वायरल बुखार, जुकाम के मरीज इलाज के लिए अधिक आए। लगातार मौसम परिवर्तन होने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। कहा कि ऐसे में खाने पीने में परहेज करना चाहिए। वहीं अस्पताल के पंजीकरण कक्ष सहित दवा वितरण कक्ष में मरीजों को लाइन लगानी पड़ी। संवाद