गंडकी नदी की सफाई करते पीजी कालेज के एनएसएस शिविरार्थी।
- फोटो : amar ujala
स्वतंत्रता समारोह पखवाड़ा के अंतर्गत पीजी कॉलेज के कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों ने उत्तरमुखी गंडकी नदी की सफाई की। एनएसएस प्रभारी डॉ.तनुजा बिष्ट ने बताया कि अभियान के तहत स्वयंसेवियों ने गंडकी नदी से प्लास्टिक की बोतल, पॉलीथिन और कांच आदि को निकालकर सफाई की।
प्राचार्य डॉ.शीतल सिंह भंडारी ने एनएसएस की मूल भावना की जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. बीपी ओली, पंकज गिरी, कमलेश जोशी, दीपक भट्ट, नाथ सिंह, हरीश जोशी, विजय, पूजा खाती, चंद्रशेखर फुलारा, मनीषा, विकास गिरी मौजूद थे।