फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा तिथि ना बढ़ने पर भड़के छात्र, दिया ज्ञापन, आज करेंगे अनशन

विज्ञापन
चंपावत महाविद्यालय में प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते छात्र संघ नेता। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। कुमाऊं विश्वविद्यालय की 14 सितंबर से घोषित परीक्षा तिथि को आगे न बढ़ाए जाने पर छात्र 12 सितंबर को अनशन करेंगे। इसे लेकर शुक्रवार को छात्र नेताओं ने डिग्री कॉलेज के प्राचार्य के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित कार्की ने कहा कि विश्व विद्यालय प्रशासन कोरोना काल में कॉलेज बंद रहने और पुस्तकों की कमी के बावजूद विश्वविद्यालय परीक्षा कराने पर आमादा है। चेतावनी दी कि परीक्षा तिथि को आगे न बढ़ाने पर छात्र 12 सितंबर को कॉलेज परिसर में अनशन करने को मजबूर होंगे। छात्रों ने दो विषयों की परीक्षाओं में कम से कम पांच दिन का अंतराल रखने, अंतिम सेमेस्टर के छात्रों को जल्द पुस्तकें उपलब्ध कराने सहित कई अन्य मांगें भी उठाई है। ज्ञापन देने वालों में छात्र नेता अंकित खर्कवाल, मनीष महर, प्रमोद बडेला, विकास चौधरी, बसंत जोशी, दिव्यांशु चतुर्वेदी, मयंक बोहरा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें