लोहाघाट नगर में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने वाली महलाओं को सम्मानित करते चेयरमेन गोव?
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में स्वच्छता के क्षेत्र में काम कर लोगों को जागरूक करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान महिलाओं ने नगर को साफ-सुथरा बनाए रखने में हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया।
नगर पंचायत सभागार में चेयरमैन गोविंद वर्मा ने निजी संसाधनों से स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, दीपा भट्ट, कमला बोहरा, मीना ढेक, कविता खर्कवाल, रेखा डेविड, रेखा जोशी, नेहा, भारती बोहरा, गीता मेहता आदि ने कोरोना काल में नगर क्षेत्र में घूम कर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करने के साथ सार्वजनिक स्थानों पर फैले प्लास्टिक कचरे को एकत्र किया था। कार्यक्रम में भुवन उपाध्याय, दीपक साह आदि मौजूद थे।